फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भादर (अमेठी)। सामान खरीदकर घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पीपरपुर थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी लल्लन की पत्नी रीता (27) बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने गई थी। सामान खरीदकर रीता पैदल ही घर लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। गंभीर हालत में रीता को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा
संग्रामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शकरमना पट्टी गांव निवासी वसकला (60) पत्नी राम आधार बृहस्पतिवार की शाम को आग से झुलस गई थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नहर में डूबा युवक, तलाश जारी
जामों। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी दुर्गेश पांडेय उर्फ पप्पू (18) पुत्र मुरली पांडेय शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पंपिंग सेट लेकर खेत की तरफ जा रहा था। रास्ते में शारदा सहायक खंड- 49 नहर की पुलिया पर जैसे वह पहुंचा तो उसे चक्कर आने लगा। चक्कर आने पर दुर्गेश नहर की पुलिया पर बैठकर आराम कर रहा था। अचानक वह पानी में गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब चुका था। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोर दुर्गेश की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें