फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

614 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ मनरेगा का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
614 ग्राम पंचायतों में
विज्ञापन

शुरू हुआ मनरेगा कार्य
क्रासर
जारी हुआ 17,364 श्रमिकों को मस्टर रोल
शेष गांवों मेें अविलंब कार्य शुरू कराने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले की ग्राम पंचायतों में ठप पड़ा मनरेगा कार्य उच्चाधिकारियों की दखल पर शुरू हो रहा है। जिले की कुल 682 ग्राम पंचायतों में 614 ग्राम पंचायतों में 1,611 कार्यों के लिए बीते दिनों संबंधित ब्लॉकों से 17,364 श्रमिकों का मस्टर रोल जारी कर दिया गया। शेष ग्राम पंचायतों में अविलंब मनरेगा कार्य शुरू कराने की कोशिश चल रही है। जिले में ठप पड़ा मनरेगा कार्य अब ढर्रे पर आ रहा है। विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिले में मनरेगा कार्य ठप होने की जानकारी पर डीएम योगेश कुमार व सीडीओ अपूर्वा दुबे ने ठप पड़े कार्य को शुरू कराने का निर्देश जारी किया था। सीडीओ ने प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा शुरू की तो सभी ब्लॉकों में मनरेगा कार्य शुरू कराने के लिए एस्टीमेट तैयार करने की कवायद शुरू हो गई। पीडी वीएन शुक्ल ने बताया कि जिले की कुल 682 ग्राम पंचायतों में 614 ग्राम पंचायतों में तैयार एस्टीमेट के अनुसार मनरेगा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुल 1,611 कार्यों के सापेक्ष 17,364 श्रमिकों के लिए संबंधित ब्लॉकों से मस्टर रोल जारी कर दिया गया है। शेष ग्राम पंचायतें जहां अभी कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है वहां संबंधित बीडीओ व ग्राम पंचायत अधिकारियों को अविलंब एस्टीमेट तैयार कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने का अल्टीमेटम संबंधित ब्लॉकों के बीडीओ को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें