फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 बंदी पैरोल पर होंगे रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला जज के आदेश पर जिला कारागार में निरुद्घ 57 बंदी अंतरिम जमानत पर रिहा होंगे। इस संबंध में जिला कारागार से आए प्रार्थना पत्रों पर विचार के बाद न्यायालय ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कारागार से आए प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में यह निर्णय लिया है। न्यायालय ने 57 बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है।
आदेश जारी करते हुए न्यायालय ने बंदियों को 60 दिन के पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद सक्षम न्यायालय में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया है। आत्म समर्पण नहीं करने वाले बंदियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें