सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को 56 कोरोना केस पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को उनके स्वास्थ्य के हिसाब से होम आइसोलेशन व अस्पताल में रखा गया है।
सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लैब की जांच में 48 कोरोना केस पाए गए हैं, जबकि जिले में कराए गए 2390 लोगों के एंटीजन टेस्ट में आठ पॉजिटिव मिले हैं। एल-टू, एल-वन व होम आइसोलेशन में स्वस्थ्य होने पर 97 को डिस्चार्ज किया गया है। (संवाद)