फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एटीएम कार्ड बदलकर 55 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। कटका बाजार स्थित एटीएम पर शनिवार सुबह बच्चों की फीस के लिए रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति से ठगी कर ली गई। अज्ञात युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन



डोडापुर निवासी विपिन शर्मा के अनुसार वह शनिवार सुबह कटका बाजार-सेमरी मोड़ स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने पहले पांच हजार रुपये निकाले। आरोप है कि इसी दौरान पीछे खड़े दो युवकों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से भाग गए।


कुछ देर बाद विपिन के मोबाइल पर खाते से लगातार धन निकासी के संदेश आने लगे। दोपहर 12:17 से 12:22 बजे के बीच कूरेभार स्थित एटीएम से आरोपियों ने छह बार में कुल 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गए थे।
विज्ञापन



पुलिस एटीएम और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें