फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 55 प्रधानाचार्य तलब

Sat, 06 Aug 2016 11:09 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना कन्या विद्याधन की सत्यापन रिपोर्ट को डेडलाइन में जमा नहीं करना 55 माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्यों को भारी पड़ गया। सत्यापन सूची समय से जमा नहीं होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने सभी प्रधानाचार्यों को सोमवार को कलेक्ट्रेट में तलब किया है।
विज्ञापन


आदेश में सोमवार तक सत्यापन सूची जमा नहीं होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है। शासकीय कार्यों में लापरवाही व कन्या विद्या धन की सत्यापित सूची समय से डीआईओएस कार्यालय में जमा नहीं करना जिले के 55 माध्यमिक कॉलेज प्रधानाचार्यों को भारी पड़ गया।

शनिवार को डीआईओएस डॉ. ओमप्रकाश मिश्र व पटल सहायक अमरनाथ मिश्र से सत्यापन सूची जमा नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद नाराज डीएम ने तत्काल पत्र जारी कर सभी 55 प्रधानाचार्यों को सोमवार को कलेक्ट्रेट में तलब करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जारी आदेश में सोमवार तक सत्यापन सूची प्राप्त नहीं होने व समय से कलेक्ट्रेट सभागार नहीं पहुंचने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया गया है। पटल सहायक ने बताया कि सत्यापित सूची नहीं जमा करने में यूपी बोर्ड के साथ ही संस्कृत, मदरसा व सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें