सुल्तानपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में मंगलवार को कुल 54 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
बच्चों की विषयात्मक प्रतिभा को परखने के लिए अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का आयोजन किया गया है। प्रथम राउंड के पहले फेज में आयोजित परीक्षा में मंगलवार को कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया (विवेक नगर) में 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में 19 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान करौंदिया (विवेक नगर) के प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने अमर उजाला के पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह परीक्षा से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन ने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में दूरदराज के बच्चे उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं।