फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 529 विद्यालयों ने छात्रवृत्ति आवेदन का रास्ता रोका

Fri, 29 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 529 विद्यालयों ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन का रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। अभी तक प्रोफाइल लॉक नहीं होने से इन विद्यालयों के हजारों विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं। रिपोर्ट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन ने प्रबंधकों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में इंटर तक के 758 विद्यालय संचालित हैं। शासन ने दशमोत्तर की छात्रवृत्ति पहले चरण में दो अक्तूबर को वितरित करने की तैयारी है। शासन की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपनी प्रोफाइल लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अध्यनरत छात्र दशमोत्तर छात्रवृत्ति का आवेदन कर सकें।
विभाग की ओर से लगातार दी जा रही सूचना के बाद भी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का रवैया सुस्त है। बुधवार की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, 758 के सापेक्ष 229 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपनी प्रोफाइल लॉक किया है। वहीं, 529 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की प्रोफाइल लॉक नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर भी करीब 24 विद्यालयों का डाटा रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें