फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमेठी पहुंचेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कई कार्यक्रम
विज्ञापन

गौरीगंज। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचेंगी। स्मृति कृषि विज्ञान केंद्र के साथ जिले को कई तोहफा देंगी। इस दौरान वे कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ छोटी-बड़ी सात जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी। उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन व भाजपा नेता दिनभर डटे रहे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार सुबह गौरीगंज पहुंचकर मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय निशुल्क अंत्योदय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगी। मेले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 12.05 बजे गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय मंत्री दोपहर बाद 1.30 बजे जगदीशपुर के कठौरा पहुंचेंगी और कृषि विज्ञान केंद्र की आधारशिला रखेंगी। यहां प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


कठौरा से निकललर स्मृति 2.50 बजे जगदीशपुर स्थित बीएचएएल गेस्ट हाउस पहुंचकर मुस्लिम महिलाओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगी। स्मृति 4.30 बजे पिपरी गांव में गोमती नदी पर बन रहे बांध का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री 6.45 बजे शाहगढ़ और 7.45 बजे अमेठी के कालिकन धाम पहुंचकर निशुल्क वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करेंगी। वे मुंशीगंज स्थित एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 14 अप्रैल की सुबह नौ बजे स्मृति भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की ओर से आयोजित सबका साथ सबका विकास बाइक रैली को मुंशीगंज चौराहे से रवाना करेंगी।
विज्ञापन


वह अमेठी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक (दलित बस्ती) में आंबेडकर जयंती पर आयोजित समरसता दिवस में शामिल होंगी। इसी वार्ड में नगर पंचायत की ओर से प्रस्तावित बारात घर की आधारशिला रखने के बाद 10.45 बजे सलोन के लिए रवाना हो जाएंगी। सलोन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करेंगीं तथा सलोन स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को निशुल्क बैग का वितरण करने के बाद 1.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें