फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा शुरू हुआ प्लेटफॉर्म उच्चीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें
विज्ञापन

गौरीगंज। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के उच्चीकरण का काम दोबारा शुरू हो गया है। समय से कार्य पूरा कराने के लिए विभाग ने प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन महीने का ब्लॉक स्वीकृत किया है। प्लेटफार्म उच्चीकरण का लाभ रोजाना करीब 500 यात्रियों को मिलेगा। प्लेटफार्म उच्चीकरण से दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लग सकेगा।

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने गत वर्ष 96 लाख रुपये की लागत से प्लेटफार्म नंबर दो को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया था। जनवरी 2017 में धनावंटन की पहली किस्त मिलने के बाद काम शुरू हुआ। हालांकि मार्च में ही धनाभाव के चलते कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन


इससे हो रही परेशानी व स्टेशन की सूूचना पर विभाग ने गत दिनों शेष राशि जारी कर मंगलवार से कार्य शुरू करवा दिया। उच्चीकरण काम समय से पूरा कराने के लिए संचालन विभाग ने तीन माह के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर ब्लॉक स्वीकृत करते हुए ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन माह का ब्लॉक स्वीकृत करने की पुष्टि की। बताया कि 540 मीटर लंबे प्लेटफार्म को साढ़े 12 मीटर चौड़ा व डेढ़ मीटर ऊंचा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


19 जोड़ी ट्रेनों का स्टॉपेज
गौरीगंज रेलवे स्टेशन से होकर कई ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें 19 जोड़ी ट्रेनों का यहां स्टॉपेज है। औसतन करीब 500 यात्रियों का यहां से आना-जाना होता है। करीब 100-150 लोग अपने परिवारीजनों को स्टेशन छोड़ने या रिसीव करने भी आते हैं। प्लेटफार्म नंबर दो के नीचे होने से यहां रुकने वाली ट्रेनों से उतरने-चढ़ने वाले यात्रियों को न केवल दिक्कतें होती हैं बल्कि दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। प्लेटफार्म उच्चीकरण से यात्रियों की ये परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें