फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो जख्मी
विज्ञापन


फोटो संख्या-38,39
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रवनिया पश्चिम गांव के पास रविवार की दोपहर कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव के पास लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही कार को सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोग एकत्र हो गए और कार में फंसे दो युवकों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान संजय तिवारी व विजय दूबे निवासी तेलीबाग लखनऊ के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें