फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते के काटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। चोरमा गांव में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने जमकर कहर बरपाया। कुत्ते ने चार लोगों को काट लिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस बीच कुत्ता पांच मवेशियों को काटकर भाग गया। भयभीत ग्रामीणों ने देर शाम पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन


पीएचसी व सीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने से पीड़ित किसान जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन लखनऊ जाने में असमर्थता जताते रहे, लेकिन चिकित्सक नहीं मानें। परिवारीजन थक-हारकर किसान को लेकर घर पहुंच गए, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

अन्य तीन पीड़ितों को जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया है जबकि मवेशियों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सका। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चोरमा गांव में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने किसान भूषन निषाद (65), ठाकुरदीन पाल, कुलदीप धूरिया और सियाराम वर्मा को काट लिया।
विज्ञापन


पांच मवेशियों को भी कुत्ते ने काट लिया। पीड़ित लोग एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए जब पीएचसी-सीएचसी पहुंचे तो वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भूषन निषाद को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

आरोप है कि जिला अस्पताल में बिना भूषन निषाद का उपचार किए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन चिकित्सकों के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि वे गरीब हैं। ट्रॉमा सेंटर ले जाने की स्थिति में नहीं हैं। फिर भी चिकित्सक नहीं पसीजे।

निराश परिवारीजन भूषन को लेकर घर लौट आए, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। भूषन की मौत की सूचना पाते ही अन्य घायलों में दहशत फैल गई। ठाकुरदीन पाल, कुलदीप धुरिया और सियाराम आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया।

ग्रामीणों को इस बात की चिंता सता रही है कि जिन पांच मवेशियों को कुत्ते ने काटा है, उनका क्या होगा। ग्रामीणों ने बताया कि सेमरी व बिरसिंहपुर पशु केंद्र पर जानवरों को इंजेक्शन लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है।

परिवार में मचा कोहराम
भूषन निषाद के तीन पुत्र है, इनमें जगदेव, शोभराज व मिठाईलाल शामिल हैं। तीनों घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। भूषन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध है। जयसिंहपुर सीएचसी पर अगर इंजेक्शन नहीं लगाया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें