फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं साफ हो पा रहीं
विज्ञापन

पानी की जर्जर टंकियां
क्रासर-
क्लोरीनेशन के जरिए दूर की जा रही पानी की अशुद्धियां
ट्यूबवेलों में लगाई गई डोजर मशीन
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए नगर पालिका की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं लेकिन पानी की वर्षों पूर्व स्थापित पानी की टंकियों की सफाई का कार्य चुनौती बना है। पुरानी जर्जर हो चुकी टंकियों में सफाई करने का खतरा उठाने को कोई कर्मचारी तैयार नहीं हैं। सप्लाई लाइन में डोजर व क्लोरीनेशन के जरिए पानी को शुद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में अभी भी दो पानी की टंकियों से आपूर्ति दी जा रही है। दीवानी चौराहे पर पुरानी टंकी के पास ही जल निगम की ओर से 1750 किलोलीटर की क्षमता के नई टंकी की स्थापना की गई लेकिन अभी तक यहां से क्षमता के अनुरूप वाटर सप्लाई के लिए सभी इलाके कवर नहीं हो पा रहे हैं। नगर पालिका स्थित पानी की टंकी की क्षमता 550 किलोलीटर की है। दीवानी चौराहे के निकट जलकल स्थित पानी की टंकी की क्षमता 250 किलोलीटर है। दोनों टंकिया काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। अभी भी इन्हीं टकिंयों के भरोसे शहर के विभिन्न स्थानों पर आपूर्ति की जा रही है। पालिका के अधिकारियों की मानें तो दोनों टंकियों की सफाई का कार्य काफी जोखिम भरा है। इस वजह से कोई भी कर्मचारी पानी की टंकी की सफाई करने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में सप्लाई लाइन में डोजर लगाकर क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में 22 ट्यूबवेलों से सप्लाई दी जा रही है। पानी की अशुद्धियों को दूर करने के लिए 22 डोजर मशीन लगाई गई है। इन मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी तीन पाइप लाइन फिटर को दी गई है।
इनसेट
पुरानी टंकियों से हो रही वाटर सप्लाई
अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि पुरानी जर्जर हो चुकी टंकियों की सफाई का कार्य काफी कठिन है। ऐसे में डोजर मशीन लगाकर किसी तरह से क्लोरीनेशन के जरिए पानी की अशुद्धियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। जल निगम की ओर से शहर के चार स्थानों पर नई टंकियों का निर्माण करवाया गया है। इनका संचालन अभी नहीं किया गया है। इस वजह से पुरानी टंकियों से ही आपूर्ति करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बजट मिलने पर नए ओवरहेड टैंक से होगी सप्लाई
जल निगम के अधिशाषी अभियंता पीसी शुक्ला ने बताया कि शहर में जल निगम की ओर से स्थापित चार ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दीवानी चौराहे के पास स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। बजट के अभाव में नए ओवरहेड टैंकों के लिंकअप का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। बजट मिलते ही नए ओवरहेड टैंकों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें