फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 30 महीने में पकड़े गए 51,163 बेटिकट यात्री

Wed, 29 Oct 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर टिकट चेक करते कर्मचारी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर पिछले 30 महीने में 51,163 बिना टिकट यात्रा पकड़े गए। रेलवे की ओर से अप्रैल 2023 से सितंबर 2025 तक इन यात्रियों पर हुई कार्रवाई से 3.60 करोड़ रुपये राजस्व मिला है। आने वाले दिनों में और सख्ती से अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 16,256 बिना टिकट यात्री सफर करते हुए पकड़े गए थे। इससे 1,09,39,581 रुपये का राजस्व मिला। 2024-25 में 17,938 यात्रियों पर जुर्माना लगाने से 1,23,74,640 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर के बीच 16,969 यात्रियों से 1,27,14,925 रुपये वसूल किए गए हैं। ट्रेनों में प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट या गलत टिकट पाए जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन


अभियान चलाकर 25 यात्री बेटिकट पकड़े
सुल्तानपुर। अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा को लेकर प्रमुख ट्रेनों पर सघन चेकिंग अभियान की शुरूआत बुधवार से की गई। अयोध्या जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवर-संगम अप एक्सप्रेस पर स्थानीय रेलवे स्टाॅफ की ओर से चेकिंग की गई। मुख्य टिकट निरीक्षक रईस अहमद टिकट यात्रा करने वाले करीब 25 लोगों को पकड़ा गया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि एक व दो नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा है। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा स्नान/मेला है। टिकट चेकिंग अभियान पांच नवंबर तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें