फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: देवरी-दूल्हापुर के 510 परिवारों को मिलने लगा नल से पानी

Mon, 06 Jul 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ विकासखंड के देवरी-दूल्हापुर गांव में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। जल जीवन मिशन के तहत निर्मित 175 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू हो गई है। गांव के करीब 510 परिवारों को घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल मिलने लगा है।
विज्ञापन

जल निगम (ग्रामीण) ने वर्ष 2023 में 2.47 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया था। विभिन्न कारणों से परियोजना का काम कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। निर्माण कार्य पूरा होने पर ट्रायल करके जलापूर्ति शुरू कर दी गई। ग्रामीण लखनलाल, रामेश्वर, राजीव, किशन, कामता प्रसाद, अयोध्या, विकास, नीरज, रामलली, किसमता, रंजना, विद्या देवी और संतोषी ने बताया कि पहले हैंडपंपों पर लंबी मशक्कत करनी पड़ती थी। घर तक नल से पानी पहुंचने से समय और श्रम की बचत हो रही है। प्रतिदिन सुबह सात से 10 बजे और तीन से शाम छह बजे तक जलापूर्ति की जा रही है। पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है।
इनसेट-
जलापूर्ति में समस्या आने पर दर्ज कराएं शिकायत
जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि देवरी-दूल्हापुर पेयजल परियोजना का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जलापूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ग्रामीण शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें