फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 शिक्षकों ने किया अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी। सोमवार शाम तक कुल 51 शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए अपना आवेदन जमा किया था।
विज्ञापन

इसमें 42 महिला व नौ पुरुष शिक्षक शामिल हैं। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के द्वितीय चरण की प्रक्रिया में कुल 51 लोगों ने अपना ऑनलाइन आवेदन भरा था। सोमवार को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सभी अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्र बीएसए कार्यालय में जमा किया है।
बीएसए दीवान सिंह यादव के बताया कि 24 दिसंबर को बीएसए कार्यालय में सुबह 11 बजे से काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसमें सभी अभ्यर्थियों को अपने नियुक्ति पत्र, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र व अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए किए गए आवेदन से संबंधित प्रपत्र की जांच करानी होगी। सभी आवेदनकर्ताओं को काउंसिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें