फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 हजार गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर संकट

Thu, 21 May 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के करीब 50 हजार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी पर ब्रेक लग सकता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अब तक ई केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) पूरा नहीं कराया है, उन्हें 30 जून के बाद रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब छह लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। मंत्रालय के ताजा निर्देश के तहत एलपीजी कनेक्शन लेने के बाद से आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी रोकी जा सकती है।

समय सीमा में ई केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाली रिफिल लेनी होगी। जिला एलपीजी विक्रेता एसोसिएशन के सचिव विनोद राना ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को समय रहते ई केवाईसी करा लेनी चाहिए। गैस सिलेंडर पर मिलने वाला अनुदान बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें