फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में 500 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Tue, 01 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर
विज्ञापन
कादीपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड में मंगलवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कादीपुर और शाहगंज क्षेत्र के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मीटर दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक और गोला फेंक सहित कई एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर शाहगंज के छात्रों को द्वितीय स्थान मिला। प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का चयन प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। शारीरिक प्रमुख विजय नारायण सिंह और सुरेंद्र पाल ने प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें