फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 हैंडपंपों की बोरिंग खराब

Fri, 03 Jul 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही इंडिया मार्का हैंडपंपों के जवाब देने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मई-जून माह में जिले के सभी ब्लॉकों को मिलाकर 500 से अधिक हैंडपंप की बोरिंग बर्स्ट हो गई। इन हैंडपंप के सहारे चल रहे स्कूल, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। समस्या से निपटने के लिए जल निगम ने एई व जेई की अध्यक्षता में टीम गठित कर क्षेत्रों की तरफ रवाना कर दिया है।
विज्ञापन


जल निगम के सर्वेक्षणों के मुताबिक मई व जून माह में सर्वाधिक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होते हैं। इनमें बोरिंग बर्स्ट होने व सीज होने की समस्या सर्वाधिक आती है। जिला विकास विभाग की तरफ से चालू वर्ष में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक 500 से अधिक इंडिया मार्का हैंडपंपों की बोरिंग बर्स्ट हो चुकी है। अधिकांश से पानी निकलना बंद हो चुका है तो कई पानी के साथ अधिक मात्रा में बालू उगल रहे हैं। ऐसे में 250 से अधिक ग्राम पंचायतों में पंयजल संकट उत्पन्न हो गया है। समस्या से निपटने के लिए जल निगम ने एई व जेई की अध्यक्षता में टीम गठित कर क्षेत्रों की तरफ रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें