तहसील प्रशासन ने विभिन्न विभागों से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के 50 बड़े बकाएदारों की आरसी मिलने के बाद उन्हें नोटिस जारी कर 14 दिन के भीतर बकाया धनराशि जमा करने को कहा है। तहसीलदार राम कुमार ने बताया कि बकाएदारों की ओर से स्वयं धनराशि नहीं जमा करने पर उनकी गिरफ्तारी व नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
संबंधित विभागों व बैंकों की ओर से कई बार नोटिस जारी करने व समय देने के बावजूद बकाएदारों की ओर से धनराशि नहीं जमा करने पर वसूली के लिए उनके खिलाफ आरसी जारी कर तहसील प्रशासन को वसूली के लिए दे दिया गया है। आरसी मिलने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र के अमीन को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अमीनों की ओर से बकाएदारों को बकाया राशि जमा करने के लिए लगातार प्रयास करने के बावजूद धनराशि नहीं जमा करने पर तहसील प्रशासन ने सभी को नोटिस देकर 14 दिन का समय दिया है। तहसीलदार रामकुमार ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अब तहसील प्रशासन की ओर से गिरफ्तारी, कुर्की व नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।