फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बरामद

Wed, 12 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में बिकने के लिए पहुंची 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली मत्स्य अधिकारी ने बुधवार दोपहर बरामद किया है। एसडीएम, तहसीलदार व एसओ की मौजूदगी में मछली को पास के एक खेत में दवा का छिड़काव कराते हुए मिट्टी में दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर कस्बे के पास मत्स्य पालन अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। तभी उन्हें गोसाईगंज कस्बे के बखरामंडी में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली आने की सूचना मिली। मत्स्य पालन अधिकारी के पहुंचते ही दुकानदार भाग निकला। उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम, तहसीलदार व एसओ को दी।
उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद, तहसीलदार मयंक मिश्र और एसओ अखिलेश सिंह की मौजूदगी में बरामद मछली पर केमिकल का छिड़काव कराकर पास के खेत में गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया गया। मत्स्य पालन अधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि कस्बे के दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। दोबारा मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें