फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

483 मेधावियों को मिलेगा बगैर वारंटी का लैपटॉप

Fri, 05 Feb 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों को वितरित होने वाले लैपटॉप का वारंटी पीरियड वर्ष 2013 में ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में जिले के 483 मेधावियों को बगैर वारंटी का लैपटॉप मिलेगा। शहर स्थित जीआईसी समेत तहसील मुख्यालयों पर रखवाए गए लैपटॉप 2012 के बने हुए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावियों को प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप का वितरण किया जाना था। जो लैपटॉप मेधावियों को दिए जाने हैं, उनकी आपूर्ति वर्ष 2012 में ही हो गई थी। लैपटॉप की एक साल की वारंटी साल 2013 में ही समाप्त हो चुकी है। ऐसे में मेधावियों को बिना वारंटी वाला लैपटॉप मिलेगा। यही नहीं चार साल से स्टॉक में रखे होने की वजह से उसमें और भी खामियां आ सकती हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक स्टॉक में अभी भी 924 लैपटॉप पड़े हैं, जिसमें सर्वाधिक 581लैपटॉप कादीपुर तहसील मुख्यालय पर रखवाए गए हैं। जयसिंहपुर में 24 एवं लंभुआ में 101 लैपटॉप रखे गए हैं। सदर तहसील का 218 लैपटॉप राजकीय इंटर कॉलेज में रखवाया गया है।

यूपी बोर्ड के मेधावियों को मिलना है लैपटॉप
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 217-217 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा। सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 20-20 मेधावी लैपटॉप पाएंगे। आईसीएसई बोर्ड के नौ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें