फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोपे जाएंगे 47.29 लाख पौधे, तैयारी शुरू

Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वन विभाग की शाहपुर नर्सरी का निरीक्षण करते अ​धिकारी व कर्मचारी। स्रोत-वन विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग के साथ 22 अन्य विभाग मिलकर 47.29 पौधे रोपेंगे। पौधरोपण अभियान भले ही जुलाई में प्रस्तावित है, लेकिन विभागों ने गड्ढों की अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से इस बार वन विभाग को अकेले 22.82 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा अन्य 22 विभागों को 24.47 लाख से अधिक पौधे रोपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधरोपण अभियान में ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, लोक निर्माण, जलशक्ति, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पुलिस सहित कुल 23 विभाग शामिल होंगे।

22 नर्सरियों में तैयार किए जा रहे पौधे
वन विभाग की ओर से सभी 22 नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इन नर्सरियों में आम, नीम, शीशम, सागौन, जामुन, पीपल, बरगद, अर्जुन, कदंब, चंदन, महोगनी, महुआ सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। विभाग के अनुसार 70 लाख से अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सभी विभागों को आवंटित किया गया लक्ष्य
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि पौधरोपण के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। समय से पहले पौधरोपण की तैयारी की जा रही है। पौधारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी जोर दिया जाएगा, जिससे धरती पर हरियाली का यह अभियान सार्थक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें