फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे से 42 बच्चे बीमार, दहशत

Mon, 23 Nov 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया दलित बस्ती को खसरे ने चपेट में ले लिया है। दो दिन में 42 बच्चों को खसरा हो गया है। लगातार फैल रही बीमारी से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर डब्ल्यूएचओ की टीम रविवार देर शाम गांव पहुंची और पीड़ित बच्चों का ब्लड सैंपल लिया।
विज्ञापन


सीएमओ के आदेश पर चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कैंप कर बच्चों को दवाएं दे रही है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया ग्राम सभा की दलित बस्ती में खसरा फैल गया है। 20 नवंबर से 22 नवंबर के बीच दलित बस्ती में 42 बच्चे खसरे से पीड़ित हो गए।

लगातार खसरे की चपेट में आ रहे बच्चों के परिवारीजन दहशत में है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएमओ डॉ. केबी सिंह को दी। सीएमओ के आदेश पर रविवार देर शाम डब्ल्यूएचओ के डॉ. ज्ञानी टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित बच्चों का ब्लड का सैंपल लिया।
विज्ञापन


भदैंया सीएचसी के प्रभारी डॉ. आद्या प्रसाद तिवारी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रविवार देर शाम गांव कैंप करने पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने दलित बस्ती में बच्चों को दवाएं दीं। बस्ती में फैली गंदगी को भी स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी हद तक साफ करवाया।

सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर बच्चे खसरे से पीड़ित पाए गए हैं। चिकित्सक लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पीड़ित बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें