फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, पति घायल, बाल-बाल बची पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सैतापुर सराय गांव में मंगलवार की देर रात एक कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। मलबे की चपेट में आकर पति घायल हो गया, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव निवासी माशूक अली (60) मंगलवार की रात अपनी पत्नी के साथ कच्चे मकान के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात माशूक का कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया।


मकान के मलबे की चपेट में आकर माशूक घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायल माशूक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया। ग्राम प्रधान सरफराज अहमद ने बताया कि माशूक के पास अब रहने का कोई और ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें