फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल टूटने से 200 घरों की बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का खंभा टूटने से मनीषीपुरम की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

गौरीगंज। शहर के मनीषीपुरम मोहल्ले में लगा बिजली का एक जर्जर खंभा शुक्रवार को टूटकर गिर गया। इससे मोहल्ले के दो सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके साथ संपर्क मार्ग पर पोल गिरने से आवागमन बंद हो गया।

नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड-22 (मनीषीपुरम) में विद्युत आपूर्ति के लिए संपर्क मार्ग के किनारे लगा विद्युत पोल शुक्रवार सुबह अचानक टूटकर गिर गया। संपर्क मार्ग पर पोल गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद होने के साथ वार्ड के 200 से घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने मोहल्ले की आपूर्ति बंद करवा दी लेकिन घंटों बाद तक कोई मौके तक नहीं पहुंचा। इस पर सभासद राजकरन यादव ने डीएम शकुंतला गौतम को सूचना दी। डीएम ने आदेश पर पावर कार्पोरेशन हरकत में आया। अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि नया विद्युत पोल लगवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें