फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खत्म हुआ एंटी रेबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खत्म हुआ एंटी रेबीज इंजेक्शन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज और एंटी स्नेक वेनम खत्म होने से मंगलवार को मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। सीएमएस ने लोकल परचेज के जरिए चंद मरीजों को इंजेक्शन उपलब्ध कराया, लेकिन इसका खास फायदा नहीं हुआ। जिला अस्पताल में प्रतिदिन कुत्ते अथवा बंदरों के काटने से घायल हुए लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


सोमवार तक तो अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध था, लेकिन मंगलवार को समाप्त हो गया। इसकी वजह से दूर-दराज इलाके से इंजेक्शन लगवाने पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद पहुंचे सीएमएस डॉ. योगेंद्र यति ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीएमएस ने लोकल परचेज करके एंटी रेबीज इंजेक्शन कुछ लोगों को लगवाया। सीएमएस ने बताया कि अभी एक हफ्ते तक अस्पताल में इसकी कमी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें