गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक के घर बुधवार की रात चोरों ने ढाई लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी साहिल अहमद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उर्दू अनुवादक हैं। बुधवार की रात चोरों ने साहिल के घर को निशाना बनाते हुए डेढ़ लाख रुपये की नकदी और एक लाख रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
अखंडनगर। प्राथमिक विद्यालय महरूपुर का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की रात मिड-डे मील का बर्तन व राशन पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशुतोष पांडेय व ग्राम प्रधान देव नारायण ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।