फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हो रही दूषित जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हो रही दूषित जलापूर्ति
विज्ञापन

क्रासर
कई मोहल्लों में पाइपों के लीकेज ने बढ़ाई समस्या

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर में अभी नई पाइप लाइन योजना का विस्तार नहीं हो सका है। इस वजह से पुरानी पाइप लाइनों के जरिए ही मोहल्लों में पानी की सप्लाई की जा रही है। पुरानी पाइप लाइनें समय के साथ जर्जर हो चली हैं। सड़क के किनारे बिछाई गई पुरानी पाइप लाइनें अक्सर गाड़ियों के आवागमन के दौरान भार से टूट जाती हैं। इस वजह से आए दिन वाटर सप्लाई लाइन का पानी सड़कों पर बहता रहता है। शहर में 25 वार्ड हैं। इनमें शुद्ध पेय जलापूर्ति का जिम्मा नगर पालिका का है। इन वार्डों में पुरानी सप्लाई लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। शहर के कुड़वार नाका, एमजीएस चौराहा, बढ़ैयावीर, आदर्शनगर, गभड़िया समेत अन्य कई मोहल्ले की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। अक्सर सप्लाई लाइन टूटने से पानी सड़क पर बहता है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगर पालिका की ओर से संविदा कर्मियों के जरिए पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जाती है। सप्लाई लाइन में आ रही कमियों को दूर करने का ठोस इंतजाम नहीं होने की वजह से रोजाना लीकेज और पाइप टूटने की शिकायत दर्ज कराई जाती है।
विज्ञापन

इनसेट
नई पाइप लाइन का विस्तार अधूरा: ईओ
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश्वर तिवारी ने बताया कि जल निगम की ओर से शहर में नई पाइप लाइन के विस्तार का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते पुरानी पाइपों से ही वाटर सप्लाई दी जा रही है। जहां कहीं भी शिकायत मिलती है, उसका निस्तारण करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें