सड़क हादसे में किशोर समेत चार घायल
- दो की हालत नाजुक, ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर
- अहिमाने और महमूदपुर बरदहिया गांव के पास हुआ हादसा
फोटो संख्या-5
सुल्तानपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली जीप और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पहली दुर्घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिमाने गांव के पास मंगलवार देर रात को हुई। साइकिल सवार राम जतन मौर्य (30) पुत्र राम सागर व राम अचल (32) पुत्र रामबरन निवासी ऊंचाहार और दूसरी साइकिल पर सवार राम उजागिर चतुर्वेदी (57) पुत्र राम नरेश को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल तीनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राम जतन और राम अचल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। दूसरी दुर्घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर बरदहिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बाद हुई। साइकिल सवार एक किशोर को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस कर्मियों ने गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दरोगा कमलेश कुमार ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।