फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यों में अनियमितता पर
विज्ञापन

पंचायत सचिव निलंबित
क्रासर

जारी नोटिस का नहीं दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। बीडीओ की ओर से अतिरिक्त ग्राम पंचायत का प्रभार देने पर चार्ज नहीं लेना व हरदोइया ग्राम पंचायत में हो रही अनियमितता की जांच में अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर असहयोग करना शाहगढ़ में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गया। डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे भेंटुआ ब्लॉक से संबद्ध किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक शाहगढ़ में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को बीते दिनों ग्राम पंचायत टंड़वा व हरदोइया का अतिरिक्त आवंटन करते हुए चार्ज हस्तांतरण के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश के बावजूद सत्यप्रकाश ने इन ग्राम पंचायतों मेें खातों का संचालन शुरू नहीं किया। इतना ही नहीं पांच मई को हरदोइया ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में हुई अनियमितता की एक शिकायत तहसील दिवस में मिली थी जिस पर जांच का आदेश दिया गया था। आरोप है कि आदेश के बावजूद सत्यप्रकाश ने जांच अफसरों को कोई सहयोग नहीं किया। इस मामले में एक जून को कारण बताओ नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत अधिकारी से जवाब मांगा गया था लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। आदेश का पालन नहीं करने पर 15 जून को उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। डीपीआरओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, शासकीय नियमों के विपरीत कार्य करने तथा शासकीय धन के दुरुपयोग के आरोप में निलंबित किया गया है। इस अवधि में उन्हें सहायक विकास अधिकारी भेटुआ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें