फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को झुलसा रही भीषण गर्मी
विज्ञापन

- 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
फोटो संख्या-39
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से शुक्रवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। दिन भर हुई भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहने से करीब साढ़े नौ बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश न होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल छा गए। जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल गई। थोड़ी ही देर बाद बादल साफ हो जाने से कड़ी धूप निकल आई। शाम के समय तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में हल्के बादल रहने और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 83-56 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 7.2 किमी/ घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें