फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ की तैयारी में
विज्ञापन

टेल तक नहीं पहुंचा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। खरीफ की फसलों की चल रही तैयारी के दौरान भी माइनरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। सिल्ट सफाई नहीं होने से ये दिक्कतें आई हैं। किसान दिवस में बुधवार को किसानों ने पानी, बिजली की समस्या उठाई। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी हरेंद्रवीर सिंह ने कुछ माइनरों की सफाई चार दिन में तथा पहाड़पुर व मोतिगरपुर माइनर की सफाई 30 जून तक कराने के निर्देश दिए। कुड़वार के हड़िया बाबा प्राइमरी विद्यालय के ऊपर से गुजरे तार को शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया। खराब ट्यूबवेलों का निरीक्षण कर उसे जल्द ठीक करवाने का निर्देश नलकूप विभाग को दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी राम यज्ञ मिश्र ने किसान दिवस में आई समस्याओं का जल्द निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। विभागों से संचालित योजनाओं का लाभ किसानों को उपलब्ध कराने भी निर्देश दिया गया। संचालन डीडी कृषि शैलेंद्र शाही ने किया। इस मौके पर कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट व तहसील के कर्मचारी किए गए इधर से उधर
सुल्तानपुर। एक पटल पर कई वर्ष से जमे तहसील व कलेक्ट्रेट के कई कर्मचारी इधर से उधर कर दिए गए। तहसीलों से कुछ कर्मचारी कलेक्ट्रेट तो कलेक्ट्रेट से कुछ को तहसीलों को भेजा गया है। कर्मचारियों को इस तहसील से उस तहसील में भी भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द ही अपने पटलों पर योगदान रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें