फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना-1

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग कर रहे युवकों
विज्ञापन

को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
क्रासर
दो घायल, एक ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
धम्मौर (सुल्तानपुर)। बाइक से ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को हाईवे पर स्थित बनकेपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
धम्मौर थाना क्षेत्र के कोदई का पुरवा बिकना निवासी श्रीराम यादव (36) पुत्र महेशनाथ यादव मकान पर स्लैब डालने का काम करता था। रविवार की रात श्रीराम यादव सुल्तानपुर शहर में एक मकान पर छत डालने के बाद बाइक से महेंद्र वनवासी (25) पुत्र कमालू निवासी जैतापुर और रामयज्ञ यादव (26) पुत्र राम अचल निवासी त्रिलोकपुर थाना धम्मौर के साथ घर लौट रहा था। देर रात करीब दो बजे तीनों बनकेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक में फंसकर करीब पांच सौ मीटर दूर तक घिसटती रही। दुर्घटना में श्रीराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र और रामयज्ञ गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामयज्ञ यादव को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
धम्मौर। कोदई का पुरवा निवासी श्रीराम यादव के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। इनमें बेटी सुमन (15) और बेटा अनुराग (9) शामिल हैं। श्रीराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण भी श्रीराम की मौत से दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें