फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शेरपुर परसरामपुर के 412 परिवारों को जल्द मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

विज्ञापन
प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के शेरपुर परसरामपुर गांव ​स्थित ओवरहेड टैंक। - फोटो : प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के शेरपुर परसरामपुर गांव ​स्थित ओवरहेड टैंक।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रतापपुर कमैचा विकास खंड के शेरपुर परसरामपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कर लिया गया है। टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जल्द ही 412 परिवारों को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
विज्ञापन

शेरपुर परसरामपुर गांव में जल निगम ग्रामीण ने 107 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी की स्थापना की है। टंकी में पानी भरने के लिए 7.5 हॉर्स पॉवर का पंपिंग प्लांट लगाया है। पंप चलाने के लिए 13 किलोवाट का सोलर पैनल व 15 केवीए का डीजी सेट लगाया गया है। ओवरहेड टैंक के संचालन की फाइनल टेस्टिंग हो चुुकी है। विभागीय स्तर पर 412 परिवारों को कनेक्शन दिया जाना है। इसमें 225 लोगों का कनेक्शन भी कर दिया गया। अवर अभियंता धर्मेंद्र विमल ने बताया कि 187 कनेक्शन जल्द दे दिए जाएंगे। अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि फाइनल टेस्टिंग में सभी पाइप लाइन में टेल तक पानी जा रहा है। अब ग्राम पंचायत को ओवरहेड टैंक का संचालन हस्तांतरित किया जाना है। इसकी प्रकिया जल्द पूरा कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें