चांदा (सुल्तानपुर)। प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक के सेमरी कला ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सतीश धुरिया का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीएम ने शुक्रवार को सीज कर दिया। शिकायत पर हुई जांच में विभिन्न कार्यों में करीब 41 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली है।
गांव निवासी अनिल कुमार यादव की शिकायत पर डीएम ने सहायक निबंधक सहकारिता से जांच करवाई थी। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि 41 हजार की वित्तीय अनियमितता मिलने पर डीएम ने प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया। आरोपी पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद