फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ईरुल के 405 परिवारों को मिलने लगा स्वच्छ पेयजल

Sun, 17 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कूरेभार के ईरुल गांव में टोंटी से बाल्टी में पानी भरती महिला। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कूरेभार। विकास खंड के ईरुल गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पेयजल परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद अब 405 परिवारों के घरों तक नल के कनेक्शन कर दिए गए हैं। ग्रामीणों को प्रतिदिन दो शिफ्ट में स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए चलाए गए अमर उजाला अभियान का असर भी अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023 में ईरुल में 150 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अवरोध आने से काम की रफ्तार धीमी पड़ गई थी।
हाल के दिनों में जल निगम ग्रामीण के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ने के बाद निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया गया। गांव के 405 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर परियोजना का परीक्षण पूरा किया गया। ग्रामीण रामतेज, विकास कुमार, राधेश्याम, कुलभूषण, परेश कुमार, लीला, सुंदरा, राजेश्वरी और कमलेश्वरी देवी ने बताया कि सुबह सात से 10 बजे तक व दोपहर तीन से शाम छह बजे तक नियमित जलापूर्ति की जा रही है। घर बैठे स्वच्छ पानी मिलने से अब हैंडपंपों पर निर्भरता समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


सोलर पैनल व जेनसेट से होगी निर्बाध आपूर्ति
करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल और जेनसेट की व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ग्रामीण शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - वकार हुसैन, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें