फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते 400 छात्र

Fri, 01 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले करीब 400 छात्रों का बायोमीट्रिक व आधार का आखिरी तिथि तक सत्यापन नहीं हो सका। यदि तिथि न बढ़ी तो ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन



प्रदेश में करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की चल रही ईडी जांच को देखते हुए निदेशालय ने बीते वित्तीय वर्ष की छात्रवृत्ति रोक दी और आवेदक छात्रों व संस्थानों (विद्यालयों) का दोबारा सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए 57 संस्थानों के 3026 छात्रों का डेटा वापस कर दिया गया था।


निदेशालय ने सत्यापन के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था। इसके बाद संस्थानों का ब्योरा सत्यापित कराते हुए छात्रों के बायोमीट्रिक व आधार समेत अन्य रिकाॅर्डों के सत्यापन के लिए शिविर लगे। इसके बावजूद करीब 2600 छात्रों का ही सत्यापन हो सका।
विज्ञापन



अंतिम तिथि 31 अगस्त बीतने के बाद अभी तक करीब 400 छात्रों का सत्यापन न होनेे से काम बंद हो गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि सत्यापन तिथि बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें