फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 40 हजार की आबादी 20 घंटे से बिन बिजली

Wed, 05 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-किंदीपुर उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर फटा
विज्ञापन

- सरकारी नलकूप ठप होने से किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदा (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के किंदीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर फट जाने से 20 घंटे से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। वहीं, दूसरी ओर धान की रोपाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति न होने से राजकीय नलकूपों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

किंदीपुर सब स्टेशन से फुटेला, अचलपुर, रामपुर, किंदीपुर, चितवनपुर, बड़ागांव, मुरारचक व धनहुआ सहित 25 गावों को आपूर्ति दी जाती है। सोमवार रात तकरीबन 10 बजे आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने फोन किया तो पता चला कि उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर फट गया है। सोमवार की पूरी रात और मंगलवार को भी दिनभर आपूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी और उमस ने खूब परेशान किया। उधर, इस समय धान की रोपाई का कार्य चरम पर है। बिजली के अभाव में राजकीय नलकूप बंद हो गए हैं। पानी नहीं मिलने से धान की रोपाई पिछड़ने लगी है। इस संबंध में उप खंड अधिकारी चांदा अमित दुबे ने बताया कि सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें