फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पटना-अहमदाबाद डाउन अब 28 अगस्त तक चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- समय स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। रेलवे ने रूट की समर स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। हर सोमवार को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद-पटना डाउन एक्सप्रेस का संचालन पहले 26 जून तक नियत था। रेलवे ने इसके संचालन की अवधि बीते सोमवार (तीन जुलाई) से 28 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस अवधि में ट्रेन नौ फेरे लगाएगी। हर मंगलवार को पटना से चलने वाली पटना-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस का संचालन पहले 27 जून तक नियत था। इस ट्रेन की संचालन अवधि रेलवे ने मंगलवार (चार जुलाई) से 29 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस अवधि में यह ट्रेन नौ फेरे लगाएगी। हर मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली मुंबई-बरौनी डाउन एक्सप्रेस की संचालन अवधि पहले मंगलवार (चार जुलाई) तक नियत थी। अब इस ट्रेन की संचालन अवधि में 11 जुलाई से 29 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। ट्रेन आठ फेरे लगाएगी। प्रत्येक शुक्रवार बरौनी से चलने वाली बरौनी-मुंबई डाउन एक्सप्रेस की संचालन अवधि पहले सात जुलाई नियत थी। अब यह ट्रेन आगामी 14 जुलाई से एक सितंबर के बीच बरौनी से मुंबई सेंट्रल के बीच आठ फेरे लगाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें