फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक-दूजे के हुए 40 जोड़े

Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला (सुल्तानपुर)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को ब्लॉक क्षेत्र करौंदीकला के हरीपुर में 40 जोड़े एक-दूजे के हो गए। एक स्कूल में आयोजित समारोह में आचार्य शिवपूजन पांडेय, पं. प्रशांत पांडेय व नीरज पांडेय ने विधिविधान से विवाह की रस्में संपन्न कराईं। वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए श्रीराम कथावाचक डॉ. मदन मोहन मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सामाजिक समरसता बढ़ती है।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शासन समाज के गरीब तबके के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। बीडीओ गौतम कृष्ण यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के हित में विकास विभाग निरंतर कार्य कर रहा है।


प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र ने सीएम योगी के कुशल नेतृत्व को सराहा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रितेश दूबे, जगदंबा उपाध्याय, आत्माराम मिश्र, अमरीश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार चौबे, एडीओ समाज कल्याण मुदित शंकर, एडीओ पंचायत दिनेश चंद श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे। विवाह के बाद वर-वधू को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक-एक फलदार पौधा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें