फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रेरक फिल्में देख आत्मविश्वास से भरे बच्चे

Fri, 14 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दोस्तपुर के प्राथमिक विद्यालय बेथरा में प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थी को सम्मानित करते ​शिक्ष
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विकासखंड क्षेत्र दोस्तपुर के तीन परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को बच्चों को बाल फिल्में दिखाई गईं। प्रेरक फिल्में देखकर बच्चे आत्मविश्वास से उत्साहित हो उठे। अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की अभिभावक व अध्यापकों ने सराहना की।
विज्ञापन



दोस्तपुर कम्पोजिट इंगलिस मीडियम स्कूल में बाल फिल्म अनोखा छाता दिखाई गई। इस फिल्म से बच्चों को कठिन परिस्थितियों में लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिली। फिल्म से संबंधित सवालों का सही उत्तर देकर कक्षा चार की श्रेया मोदनवाल को प्रथम, सालिया खातून को द्वितीय व किंजल को तृतीय स्थान मिला।

इन्हें फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बृज किशोर तिवारी, अराधना मौर्य, हरीतमा सिंह, संदीप गौतम, अनुप्रिया मौर्य, मंजू वर्मा, अनीता, पूजा वर्मा व सफलता पटेल सहित रसोइया भी मौजूद रही।
विज्ञापन



इसके बाद प्राथमिक विद्यालय समसपुर में बच्चों को जैसा को तैसा फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने फिल्म की तारीफ करते हुए तालियां बजाईं। फिल्म पर आधारित सवालों के ठीक जवाब देकर कक्षा पांच की शिवा को प्रथम, कक्षा चार के आयुष को द्वितीय व कक्षा तीन की आयुषी को तृतीय स्थान मिला। इन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्रीराम स्वारथ राजभर, सहायक अध्यापक अफसाना, ज्योती, सुनीता, नीलम, कुसुमलता व रसोइया मौजूद रही।


अंत में लघु माध्यमिक विद्यालय बेथरा में फिल्म पकड़ा गया दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से जानवरों के प्रति मानव को कैसा व्यवहार करना चाहिए, जंगल में रहने वाले जानवर को कैद नहीं करना चाहिए आदि बातें सीखने को मिलीं।


फिल्म पर आधारित सवालों का ठीक जवाब देकर कक्षा सात की पारुल को प्रथम, अंजलि को द्वितीय व आंशी वर्मा को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाध्यापक महेश चंद्र ने तीनों छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमिला देवी, संचित कुमार, नवनीत यादव, वंदना मौर्य, राहुल कुमार व रसोइया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें