फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला के लिए भेजी गई 40 बसें

Mon, 08 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला में श्रद्घालुओं के लिए जिले के रोडवेज डिपो से 40 बसें भेजी गई हैं। इलाहाबाद के सिविल लाइन इलाके में बनाए गए अस्थाई बस अड्डे से श्रद्घालुओं को लेकर बसें विभिन्न मार्गों पर रवाना होंगी। बसों का इंतजाम होने से श्रद्घालुओं को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



माघ मेला में ऐतिहासिक संगम तट पर श्रद्घालुओं को स्नान कराने के लिए परिवहन निगम ने बसों का पुख्ता इंतजाम किया है। जिले के रोडवेज डिपो से इलाहाबाद को 40 बसें भेजी गई है। इलाहाबाद के सिविल लाइन इलाके में बनाए गए अस्थाई बस अड्डे से रोडवेज की बसों का संचालन होगा।

यहां से विभिन्न मार्गों पर श्रद्घलुओं को लेकर बसें रवाना होंगी। एआरएम एसएन शुक्ल ने बताया कि श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए बसों को लगाया गया है। माघ मेला के दौरान पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्व पर श्रद्घालुओं को बसों से पहुंचाया जाएगा। इससे श्रद्घालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें