फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूसरे दिन भी प्रयागराज डिपो भेजी गईं 40 बसें

Sat, 01 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं को लाने के लिए 40 बसें प्रयागराज भेजी गईं। जबकि 10 बसें प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर लौटीं। अधिकतर बसें प्रयागराज भेजने की वजह से बसों का टोटा हो गया है। दिनभर यात्रियों को परेशानी हुई। हालत यह है कि देरशाम तक सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए सिर्फ छह बसें गईं, जबकि लखनऊ-वाराणसी के लिए एक भी बस नहीं चली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से बसों को प्रयागराज भेजने का सिलसिला जारी रहा। सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए छह व शाहगंज के लिए दो बसें ही भेजी गईं। कुछ यात्रियों ने ट्रेन, तो कई ने निजी वाहनों का सहारा लिया। बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि मुख्यालय से बसों को प्रयागराज भेजने के निर्देश मिले हैं। उसका अनुपालन कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें