बहराइच। कलेक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने आरबीओ एक्ट की प्राप्त हुई 39 अपीलों पर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया। बैठक की अध्यक्षता डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विनिमय क्षेत्र बोर्ड में आरबीओ एक्ट के तहत प्राप्त हुई 39 अपीलों पर डीएम ने सुनवाई करते हुए निस्तारण किया। बैठक में विशेष अनुमति से अनुमोदन के लिए प्रस्तुत मानचित्र पर भी डीएम ने अनुमोदन करते हुए शासन द्वारा निर्गत भवन निर्माण व विकास उपविधि 2025 को विनियमित क्षेत्र को जिले में लागू करने पर चर्चा की। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, टाउन प्लानर अयोध्या विवेक भास्कर, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण प्रांतीय खंड प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत व जल निगम समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।