फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: परिणय सूत्र में बंधे 387 जोड़े

Wed, 11 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर केअठैसी गांव स्थित बाग में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल जोड़े।-विभाग
विज्ञापन
जयसिंहपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अठैसी गांव स्थित बाग में मंगलवार को 385 जोड़ों का सामूहिक विवाह और दो का निकाह कराया गया। भोजन व्यवस्था और समय से विवाह की सूचना नहीं मिलने से परिजनों में नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन

पंडाल में एक साथ 385 वेदियों पर हुए विवाह संस्कारों का नजारा देखने लायक रहा। नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व सीडीओ विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना है।
कार्यक्रम में कूरेभार, मोतिगरपुर, दोस्तपुर और जयसिंहपुर ब्लॉक से आए जोड़ों ने भाग लिया। हालांकि, आयोजन में कुछ अव्यवस्थाओं की भी चर्चा रही। कई परिजनों ने भोजन व्यवस्था पर असंतोष जताया। वहीं, कुछ लोगों ने समय से सूचना न मिलने की बात भी कही, जिससे उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, एसडीएम प्रभात कुमार सिंह, सीओ आरके चतुर्वेदी, खंड विकास अधिकारी श्याम नारायण चतुर्वेदी, एडीओ समाज कल्याण ओपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कूरेभार नवनीत सिंह, भाजपा नेता रत्नेश तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। अव्यवस्थाओं के बाबत समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि विवाह समारोह की जानकारी तीन दिन पहले ही दी गई थी, भोजन की व्यवस्था पर्याप्त थी, फिर भी अगर कोई कमी रही होगी तो उसे दिखवा लिया जाएगा।


यह मिली सहायता व उपहार सामग्री

योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा करीब 25 हजार रुपये मूल्य की उपहार सामग्री, चांदी की पायल-बिछिया, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कढ़ाई व बर्तन सेट, ट्रॉली बैग और बेडिंग सेट भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें