फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पदों के लिए खरीदे 3700 नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जिले में विभिन्न पदों के लिए करीब 3700 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई है। निर्वाचन अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट मुख्यालय पर भेजी है।
विज्ञापन

14 ब्लॉक मुख्यालयों और जिला पंचायत में नामांकन पत्रों, वोटर लिस्ट समेत अन्य प्रपत्रों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
दावेदारों की भीड़ ब्लॉक मुुख्यालयों पर पहुंचने से रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को दावेदारों ने अपने ब्लॉकों पर पहुंचकर नामांकन पत्रों की खरीद की है। जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारी कर रहे उम्मीदवारों ने जिला पंचायत में पर्चा खरीदा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को कुड़वार ब्लॉक पर सात काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों बिक्री हो रही है। आरक्षित वर्ग और महिलाओं तथा सामान्य वर्ग के लिए नामांकन पत्र की कीमत अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र की कीमत 300 रुपये तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 150 रूपये निर्धारित है। महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए प्रधान और बीडीसी पद के लिए 150 रुपये तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु 75 रुपये नामांकन पत्र शुल्क निर्धारित है।
कुड़वार में प्रधान पद के लिए 309, बीडीसी के लिए 173 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 88 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए निर्धारित काउंटरों पर कड़ी धूप में लोगों की लाइन लगी रही।
बगैर मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग के लोग कोरोना की गाइड लाइन का मखौल उड़ा रहे हैं। मोतिगरपुर विकास खंड पर मंगलवार को तीन अलग-अलग काउंटर पर्चा बिक्री के लिए बनाए गए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 156 लोगों ने पर्चा खरीदा।
बीडीसी के लिए 103 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 28 लोगों ने पर्चा खरीदा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष मोतिगरपुर उमाकांत शुक्ल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। दोस्तपुर विकास खंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के लिए मंगलवार को 119, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 39 , बीडीसी के लिए 51 दावेदारों ने पर्चा लिया।
अखंडनगर में प्रधान के 341, बीडीसी के लिए 159, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 42 लोगों ने पर्चा खरीदा है। कूरेभार में प्रधान के 361, जयसिंहपुर में प्रधान के 296, करौंदीकलां में प्रधान के 213, धनपतगंज में 225 व दूबेपुर में 651 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
अन्य विकास खंडों को मिलाकर अभी तक विभिन्न पदों के लिए करीब 3700 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई है। निर्वाचन कार्यालय नामांकन पत्रों की बिक्री का ब्यौरा रोजाना ले रहा है। जिला पंचायत में बनाए गए काउंटर पर नामांकन पत्र लेने की दिनभर कतार लगी रही। इसके साथ ही लोगों ने नोड्यूज भी बनवाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि 15 स्थानों पर नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें