फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भाजपा महिला मोर्चा की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

Wed, 04 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विजय लक्ष्मी शुक्ला ने मंगलवार को 35 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी। नई कार्यकारिणी में जया सिंह, मीना पांडेय, रचना उपाध्याय, संगीता शुक्ला, रूबी मिश्रा, रूबी, रश्मी शुक्ला व कुसुमलता मौर्या को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

रेनू तिवारी व सुनीता सिंह को जिला महामंत्री व नूतन पांडेय, शिवानी सिंह, रमा त्रिपाठी, प्रतिमा सिंह, ममता शर्मा, रेखा विश्वकर्मा, बिंदू सोनी, साधना शुक्ला व डॉ. आरती सेठ को जिला मंत्री का पद दिया गया है। जिला कार्यकारिणी में पार्टी कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, संयोजक सहित 10 सदस्य महिलाओं को सदस्य बनाया गया है। जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि सभी को पार्टी गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें