फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 342 लोगों को मिले गैस सिलिंडर, 100 कर रहे इंतजार

विज्ञापन
कुड़वार थाना परिसर में सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की भीड़। - स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
कुड़वार। सिलिंडर संकट के लिए हुए विरोध प्रदर्शन के बाद रविवार को कुड़वार थाना परिसर में पुलिस की निगरानी में गैस सिलिंडर वितरण कराया गया। 342 पंजीकृत उपभोक्ताओं को ओटीपी सत्यापन के बाद सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। हालांकि, लोड खत्म होने से 100 से अधिक उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लौटना पड़ा। उन्हें सोमवार को आपूर्ति का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


कुड़वार बाजार स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार रात से ही उपभोक्ताओं का विरोध शुरू हो गया था। शनिवार को नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए शिवनाथगंज कस्बे के पास सुल्तानपुर-हलियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। प्रदर्शन के दौरान एजेंसी संचालक और पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।

स्थिति को देखते हुए एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को एजेंसी के गोदाम पहुंचकर स्टॉक की जांच करनी पड़ी थी। देर शाम गैस सिलिंडरों का नया लोड पहुंचने के बाद प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को थाना परिसर से वितरण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि वितरण प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। पूर्ति विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। सीओ सिटी व एसडीएम सदर के निर्देश पर थाना परिसर में व्यवस्था बनाई गई।

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने कहा कि उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं मिलता है तो वह विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 9120098526 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें