फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 33 होली स्पेशल बसें भी चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिवहन निगम द्वारा त्योहार पर 33 होली स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज बसें लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, कानपुर व नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें 22 मार्च से चलेंगी। त्योहार को देखते हुए निगम मुख्यालय से एआरएम को अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन से लखनऊ-वाराणसी, वाराणसी-अयोध्या व सुल्तानपुर-नई दिल्ली के लिए पांच-पांच, कानपुर के लिए दस, लखनऊ-आजमगढ़ रूट पर आठ रोडवेज बसें चलेंगी। वहीं प्रयागराज के लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। एआरएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 22 मार्च सुबह से ही होली स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। भीड़ अधिक होने पर अन्य बसों को भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें